राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/ जिले में चल रहे एच.पी.वी (हयूमन पेपिलोमा वायरस वैक्सीन) टीकाकरण अभियान अंतर्गत 14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को अधिक से अधिक एच.पी.व्ही का टीकाकरण कराने के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमला आर्य एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भूदेव मेहता द्वारा आज सामाजिक कार्यकर्ता श्री याकूब खान एवं श्री अबसार अहमद खान से सम्पर्क कर उन्हें महिलाओं में होने वाली सर्वाईकल कैंसर जैसी घातक बीमारी के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि इस बीमारी के बचाव के लिये शासन द्वारा एचपीव्ही का निःशुल्क टीका जिले की चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं पर लगाया जा रहा है। उनके द्वारा संबंधित सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और 14 वर्ष की बालिकाओं का अधिक से अधिक टीकाकरण कराए।
श्री याकूब खान एवं श्री अवसार अहमद खान द्वारा जिले के अधिकारियों को उक्त अभियान में पूर्ण सहयोग कर 14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को एच.पी.व्ही. का टीका लगवाने के लिए आश्स्वत किया गया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिले की मस्जिदों एवं मदरसों में एचपीव्ही टीकाकरण के बारे में जानकारी देकर समाज में अधिक से अधिक टीकाकरण कराये जाने के लिए समाजजनों को प्रेरित किया जाएगा।

Post a Comment