मुकेश खेड़े
बड़वाह।मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में खरगोन में आयोजित दो दिवसीय विशाल प्रांतीय सम्मेलन में बड़वाह के वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी श्री ब्रजेन्द्र जोशी को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता और सक्रिय सामाजिक सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष के हाथों मिला सम्मान
मंच पर गरिमामय उपस्थिति के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने श्री जोशी को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया। श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारिता और समाज सेवा का समन्वय ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से विधायक बालकृष्ण पाटीदार, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष परसराम चौहान और खरगोन नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी उपस्थित थीं। साथ ही भोपाल के जाने-माने उद्योगपति एल.एन. मालवीय और श्रीमती नंदा ब्राह्मण सहित प्रदेश के 48 जिलों से आए सैकड़ों पत्रकार साथी और गणमान्य समाजसेवी इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने।
क्षेत्र में हर्ष की लहर
श्री ब्रजेन्द्र जोशी के सम्मानित होने पर बड़वाह और निमाड़ क्षेत्र के पत्रकार जगत और इष्ट मित्रों में हर्ष व्याप्त है। उनके समर्थकों का कहना है कि यह सम्मान न केवल श्री जोशी का है, बल्कि पूरे क्षेत्र की निष्पक्ष पत्रकारिता और सेवा भावना का सम्मान है।

Post a Comment