Top News

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।A review meeting regarding time-bound matters was held under the chairmanship of the District Collector

 

नाहरु मोहम्मद दबंग देश जावरा।कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन व्यवस्था, सीएम हेल्पलाईन , जनकल्याण योजना, समयावधि पत्रों एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

    बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम को आज से प्रारंभ हुई चना-मसूर की खरीदी का जिले के सभी 6 उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन प्रक्रिया की सततu ओनिगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फसलों केकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और शासन के निर्देशानुसार पारदर्शिता के साथ खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि आज 30 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किए गए हैं।

     कलेक्टर ने नापतौल विभाग को सभी तौल कांटों का सत्यापन कर सर्टिफिकेट मंडी में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। सरसों की खरीदी भावांतर योजना के अंतर्गत किए जाने के संबंध में भी सभी एसडीएम को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही गेहूं एवं अन्य फसलों के नमूने संग्रहित करने तथा जिस फसल को खराब बताकर खरीदने से मना किया गया है, उन्हें कारण सहित नमूनों के साथ सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

       बैठक में कलेक्टर ने गैस बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था को लेकर एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित कर प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

     कलेक्टर ने अग्नि सुरक्षा को लेकर शासन के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करने एवं कारोबारियों को अग्निशमन यंत्र रखने तथा सभी शासकीय अग्निशमन यंत्रों को चालू स्थिति में रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए। साथ ही सीएमएचओ को सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों में फायर ऑडिट कराने के निर्देश दिए।

      बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत पदाभिहीत अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा से बाहर प्रकरणों पर नियमानुसार आर्थिक शास्ति अधिरोपित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रकरणों का निराकरण संतोषजनक होना चाहिए। संबल योजना के हितग्राहियों को पात्रता अनुसार तत्काल लाभ वितरण करने तथा सभी विभागों को अपनी-अपनी हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रकरणों को बिना कारण अनावश्यक लंबित न रखने लके निर्देश दिए।

      कलेक्टर ने जल गंगा ळसंवर्धन अभियान के अंतर्गत जल चौपाल ओआयोजित करने, स्वच्छता अभियान चलाने तथा “माँ की बगिया” अभियान के तहत पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने और सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post