Top News

ईमानदारी की मिसाल: तुलसीराम कल्याणे सम्मानितExample of honesty: Tulsiram Kalyan honored

 

राधेश्याम देवड़ा

शाजापुर। जिला न्यायालय शाजापुर में कार्यरत श्री तुलसीराम कल्याणे को उनकी ईमानदारी के लिए श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।


जानकारी के अनुसार, जिला न्यायालय शाजापुर में कार्यरत सहायक ग्रेड-2 श्री सुनील मालवीय की सोने की चेन गुम हो गई थी। यह चेन श्री तुलसीराम कल्याणे को मिली। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए उक्त चेन सुरक्षित रूप से श्री सुनील मालवीय को वापस लौटा दी।

उनके इस सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य से प्रभावित होकर श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने श्री तुलसीराम कल्याणे को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने भी उनके इस कार्य की सराहना करते हुए इसे ईमानदारी की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post