मध्यप्रदेश नागर ब्राहम्ण परिषद मक्सी की कार्यकारणी का गठन
राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/मक्सी
प्रतिवर्षानुसार मक्सी नगर के नागर समाजजनों द्वारा बुधवार को भगवान हाटकेश्वर के प्राकट्य दिवस के अवसर पर व्यास परिसर में विराजीत भगवान हाटकेश्वर का पूजन अर्चन कीया ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूजन, आरती के पश्चात समस्त उपस्थित नागरजनों द्वारा मध्प्रदेश नागर ब्राहम्ण परिषद की स्थानीय शाखा के पुर्नगठन पर विस्तृत विचार विमर्श किया ।
उपस्थित समाजजनों ने अपनी अपनी प्रतिक्रीयाएं प्रस्तुत की कुछ समाजजन वर्तमान कार्यकारणी को ही निरतंर रखना चाह रहे थे वही कुछ ने कार्यकारणी मे आंशीक परिवर्तन करने का सुझाव प्रस्तुत किया । चर्चा के दौरान ही एक सुझाव आया की चूकि समाज के पुरूषवर्ग अपने अपने कामों में व्यस्त रहते है अत: समाज को अधिक समय प्रदान नही कर पाते है अत: इस बार महीलाओं को कार्यकारणी में प्रतिनिधित्व प्रदान करना चाहीयें । इस विषय पर विस्तृ विचार विमर्श करने के पश्चात सभी उपस्थित समाजजनों ने निर्णय लिया कि मक्सी शाखा ऐसी पहली शाखा बने जहां पर सम्पूर्ण कार्यकारणी मे महिलाओं को स्थान दिया जाये ।
समस्त उपस्थित समाजजनों द्वारा चर्चा करने पर एवं सुझाव प्रदान करने के पश्चात ऐतिहासीक निर्णय लेते हुए सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मक्सी शाखा के समस्त पदाधिकारीयों के पद पर महिला सदस्यों का चयन किया गया ।
अध्यक्ष पद पर मनोरमा नागर, सचिव पद पर लता नागर, कोषाध्यक्ष के रूप में कवीता मेहता, उपाध्यक्ष के रूप में श्याम नागर, कुसुम नागर, व ममता व्यास, तथा सह सचिव के रूप में किरण शर्मा, भावना व्यास व पूनम नागर के नामो पर सहमती बनी ।
इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष मणीशंकर नागर, महेश व्यास, छगनलाल नागर, बालकृष्ण नागर, पुरूषोत्तम शर्मा, तेजकरण नागर, रोनक मेहता, अमृता मेहता, मनन नागर, सुलभ व्यास आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment