राधेश्याम देवड़ा
मक्सी में अग्रवाल समाज की महिला मंडल इकाई द्वारा शनिवार को गणगौर पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं और युवतियों ने विशेष उत्साह दिखाते हुए माता गौरी और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर भक्ति गीत गाते हुए शाम 5 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सजी-धजी गणगौर की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बैंड ओर ढोल की धुन पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया, जिससे नगर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।
इस दौरान बड़ी संख्या में अग्रवाल महिला मंडल की महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई। आयोजन में सामाजिक एकता और संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।

Post a Comment