राधेश्याम देवड़ा
मक्सी। गैस की किल्लत और बढ़ते दाम, गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की मांग तथा विद्युत कंपनी द्वारा किसानों एवं आमजन से वसूली के नाम पर पंखे, मोटरसाइकिल आदि सामान कुर्क करने जैसी समस्याओं को लेकर मक्सी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेहरबान पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने गैस, गेहूं और विद्युत कंपनियों के कथित अड़ियल रवैये को लेकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम जनता और किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरद रावल ने किया। ज्ञापन का वाचन कांग्रेस नेता शैलेंद्र श्रीमाल द्वारा किया गया यह कार्यक्रम बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के पास सुबह 10:00 बजे से आयोजित हुआ।
धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों ने तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया को ज्ञापन सोपा
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

Post a Comment