पेयजल पाइप लाइन में मरा हुआ सांप मिलने से भड़के पूर्व विधायक निशंक जैन..
दोषियों पर कार्रवाई कि की मांग .
दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा
गंजबासौदा -गंजबासौदा में नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन में मरा हुआ सांप और कबूतर मिलने के बाद सोमवार दोपहर कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोफा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 21 का यह मामला है जहां पिछले कुछ दिनों से लोग नालों से बदबूदार पानी आने की शिकायत कर रहे थे जब पाइपलाइन की जांच की गई तो उसके भीतर मरा हुआ सांप और कबूतर मिला इस जानकारी के बाद वार्ड वासियों में हड़कंप मच गया क्योंकि वे कई दिनों से इस दूषित पानी का इस्तेमाल कर रहे थे
वार्ड वासियों कि इस परेशानी को देखते हुए पूर्व विधायक निशंक जैन ने जताई चिंता पूर्व विधायक श्री जैन ने इस लापरवाही पर कड़ा ऐतराज जताते कहा की गंजबासौदा शहर में समस्त पाइप लाइनों की जांच होना चाहिए कांग्रेस ने मांग की कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों को तत्काल एक्शन लिया जाए
कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और पानी की व्यवस्था को सुचारू नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जगदीश व्यास सौदान सिंह यादव विकास शर्मा सहित कई पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment