दबंग देश आदर्श मेवाड़े
शांति समिति की बैठक में कड़ा रुख: बस स्टेंड चौराहे से लेकर अंबेडकर चौराहे तक हटेंगे अवैध कब्जे, गौशाला के कंडों से इको-फ्रेंडली होलीका दहन का व्यायारी संघ ने दिया सुझाव
मंडलेश्वर | आगामी त्यौहार होली एवं रंग पंचमी को लेकर मंडलेश्वर थाना परिसर में देर शाम शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्व समाज के लोग उपस्थित हुए। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। शांति समिति की बैठक में नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नगर व्यापारिक संघ के पदाधिकारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे व थाना प्रभारी पंकज तिवारी के सामने प्रमुखता से अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि नगर के बस स्टैंड चौराहे से लेकर अंबेडकर चौराहे तक अवेध ठेलों से अतिक्रमण बढ़ रहा है। वही मुख्य बाजार एमजी रोड पर मोटरसाइकिल या अन्य वाहन व्यवस्थित नहीं खड़े होते हैं, जिससे बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। व्यापारी संघ ने रोड के दोनों ओर सफेद पट्टी (मार्किंग) डालने की मांग फिर से दोहराई, जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने सहमति देते हुए शीघ्र ही कार्य करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर बढ़ रहे अतिक्रमण व फल-फ्रूट के ठेलों को व्यवस्थित करने की मांग पर भी त्वरित कार्रवाई की बात कही गई।
बैठक में पवित्र नगरी की मर्यादा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। नगर में खुले में बिक रहे अंडे के ठेलों और मांस-मटन की दुकानों को हटाने की मांग जोर-शोर से उठी। बताया गया कि नगरी में मांस-मटन की दुकानें प्रतिबंधित होने के बावजूद दुकानों पर मटन मछली के फ्लैक्स बैनर लगाकर और खुले में अंडे रखकर विक्रय किया जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। व वेजिटेरियन नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। इस पर पुलिस प्रशासन ने इस पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं, नगर व्यापारिक संघ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल करते हुए अपील की कि नगर की तीन गौशालाओं में पर्याप्त गोबर के कंडे उपलब्ध हैं। अतः सभी नागरिक पर्यावरण और वनों के संरक्षण के लिए लकड़ियों की जगह गाय के गोबर से बने कंडों से होलिका दहन करें। इस सुझाव पर सभी उपस्थित जनों ने हर्ष के साथ सहमति जताई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे, थाना प्रभारी पंकज तिवारी, पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष व संरक्षक अनिल पाटीदार, व्यापारी संघ संरक्षक गणेश मामा पाटीदार, महिला भाजपा नेत्री मंजुला मेवाड़, पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. अमित पाटीदार, वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र कुमार जैन, पत्रकार संघ अध्यक्ष कमलेश चौहान, इतिहासकार दुर्गेश राजदीप, वरिष्ठ समाज सेवी हरि अग्रवाल, मुस्लिम समाज के सदर साहिल कुरैशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष खालिद कुरैशी, एजाज कुरैशी, पूर्व पार्षद मनोज कुमरावत, भाजपा महामंत्री अनिरुद्ध हलवे, व्यापारी संघ सचिव वीरेंद्र पाटीदार, हरि कर्मा , संयम जैन, नवीन कुमार ठाकुर, व्यापारी संघ सलाहकार अध्यक्ष राजेश पंवार, अक्षयसिंह कुशवाहा , पार्षद प्रतिनिधि संदीप हिरवे, अंतिम भार्गव, दानिश जोये, आदर्श मेवाड़े सहित पुलिस स्टाफ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने अंत में सभी से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
Post a Comment