Top News

मुख्यमंत्री के 7 मार्च के आगामी दौरे को लेकर कलेक्टर ने किया Collector made arrangements regarding the upcoming visit of the Chief Minister on 7th March.

 .कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण...

शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीना रहे उपस्थित...

-अधिकारियों की ली बैठक

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश

दबंग देश अनिल शर्मा शमशाबाद

शमशाबाद--- शमशाबाद में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों तेज,कलेक्टर ने किया दौरा,कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण..शमशाबाद में आगामी 7 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों तेज हो गई है जिसके तहत सोमवार को विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता,पुलिस अधीक्षक रोहित केशवानी,सहित शमशाबाद विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल नगर की कृषि उपज मंडी व सूर्य नगर स्थित स्कूल ग्राउंड का व हेलीपैड स्थल नेहरयाई का निरीक्षण किया है साथ कृषि उपज मंडी परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए है साथ विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने बताया कि जो गाँव सिचाई से बंचित रहे है उन्हें तक पानी की व्यवस्था, क्षेत्र की सड़के,सिविल कोर्ट,वर्धा में पुलिस चौकी,नगर परिषद सौंदरीकरण, सहित क्षेत्र के विकास की आवश्यक मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जायेगी ! 


गौरतलब है कि आगामी 7 मार्च को मुख्यमंत्री का आगमन शमशाबाद में प्रस्तावित है जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद नजर आ रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post