Top News

सीएमओ के घर के सामने बनी सीसी रोड दो महीने में उखड़ी—नगर परिषद निवाली में घटिया निर्माण की खुली पोल!CC Road Built in Front of CMO's Residence Crumbles Within Two Months—Substandard Construction Exposed at Nivali Municipal Council!

 

वायरल ऑडियो में अखिलेश सोनी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि 12000 कमिशन की बात हुई थी यह वही सीसी रोड है जिसमें घटिया निर्माण हुआ है 


 निवाली/नगर परिषद निवाली के वार्ड क्रमांक 11 में हाल ही में बनी सीसी रोड महज दो माह के भीतर ही उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह सड़क उसी क्षेत्र में बनाई गई है जहां नगर परिषद के सीएमओ रूपसिंग सोलंकी स्वयं निवास करते हैं, इसके बावजूद इस प्रकार का घटिया निर्माण होना भ्रष्टाचार और लापरवाही की ओर साफ इशारा करता है।

स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया गया और गुणवत्ता की पूरी तरह अनदेखी की गई। निवाली में सभी रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं

 करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सड़क की यह हालत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

लोगों का कहना है कि यदि अधिकारियों के घर के सामने बनी सड़क का यह हाल है, तो अन्य वार्डों में हुए निर्माण कार्यों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। 

कायाकल्प योजना में नगर परिषद निवाली के भारी भ्रष्टाचार होकर कायाकल्प योजना में बने सीसी रोड दो माह में ही उखड़ गए हैं

नागरिकों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच( ईओएडब्ल्यू) आर्थिक अपराध शाखा करवाई जाए, जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।

 नगर परिषद निवाली में इतना भ्रष्टाचार होने के बाद भी कलेक्टर से लेकर नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आंख मूंदे बैठे हैं

 निवाली नगर परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी कहना है कि हमारे द्वारा नगरीय प्रशासन के कमिश्नर से लेकर प्रमुख सचिव तक कमीशन का पैसा जाता है 

इसलिए हम पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है 

वार्ड क्रमांक 11 से ही उपाध्यक्ष यहां की पार्षद है इनके देवर यहां के प्रतिनिधि है वायरल वीडियो में जिस रोड की कमीशन 12000 की बात कही गई वहीं रोड यही है परंतु सवाल यह है कि इतना अधिक भ्रष्टाचार खुला होने के बाद भी जांच क्यों नहीं हो पा रही है 

क्या कमीशन का खेल ऊपर तक चल रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post