Top News

श्री सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ नवकार मंत्र से किया गया।The Bhagwan Mahavir Janmakalyanak Mahotsav was inaugurated by the Shri Sanyukt Jain Mahavir Jayanti Utsav Samiti with the chanting of the Navkar Mantra.*

 *

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा ।श्री सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा पीपली बाज़ार में झंडावंदन करते हुए 28 मार्च से 31 मार्च तक मनाये जाने वाले भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ नवकार मंत्र से किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय कोठारी ने सभी से आग्रह किया की चार दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाऐ। सभी उपस्थित जनो ने महावीर स्वामी के जयकारे लगाऐ। इस अवसर मिठाई वितरित कर खुशीयां व्यक्त की गई। कार्यक्रम की प्रायोजक सस्था प्रगतिशील जैन समाज रही । 


प्रथम दिवस जीव दया का शुभारंभ

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जीव दया कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रथम दिवस पर श्रद्धा, उत्साह एवं सेवा भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाजजनों की सराहनीय सहभागिता देखने को मिली।

प्रथम दिवस जीवदया सोसायटी (खाचरोद रोड) पर प्रातः 7:00 बजे गौ-सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें गायों को गो-ग्रास, गुड़ एवं हरी सब्जियों से गौमाताओं को स्वामी वात्सल्य कराया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सेवा भावना के साथ गौसेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि “जीव दया के माध्यम से ही महावीर स्वामी के ‘जियो और जीने दो’ संदेश को सार्थक किया जा सकता है।”

वहीं सचिव राजकुमार हरण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “सेवा, सहयोग और संवेदना ही समाज की सच्ची पहचान है।

 कार्यक्रम में श्री महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी व प्रकाश बारोड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी ने भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा एवं जीव दया के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post