Top News

एकता दिवस पर साइकिल रैली, स्वस्थ भारत का संदेश लेकर निकले पुलिसकर्मीCycle Rally on Unity Day: Police Personnel Set Out Carrying the Message of a Healthy India

 अनिल पेन्टर ,दबंग देश

गौतमपुरा । देश के शिल्पकार, एकता के प्रतीक, आधुनिक भारत के निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल 150वीं जयंती पर शनिवार सुबह थाना परिसर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया । रैली में पुलिस अमले व नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लेकर आमजन को फिटनेस, नियमित व्यायाम और साइकिलिंग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया । 


थाना प्रभारी अलका मेनिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान पुलिस स्टाफ और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया । रैली में प्रधान आरक्षक संजय राठौर, आरक्षक आदित्य प्रताप, नरसिंह परमार, रवि शर्मा, कमलेश, राजेश जमरा, विकाश सैनिक रामेश्वर सोनगरा, रामसिंह सहित नगर सुरक्षा समिति के कंवरलाल नामदेव , संजय सोनी, हरि प्रजापत, दीपक कुमावत और आकाश शर्मा मौजूद रहे । कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post