प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित कीं
रतलाम/भोपाल, 29 मार्च 2026।
अखिल भारत हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश संगठन की नई सूची जारी की गई है। यह सूची राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी के निर्देश एवं श्री दिनेश सुंघंधी तथा सुनंदा दीदी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत द्वारा घोषित की गई।
जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों एवं पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख नियुक्तियों में प्रदीप ठाकुर (प्रदेश उपाध्यक्ष, ओंकारेश्वर),रूपलाल महाराज (प्रदेश उपाध्यक्ष, बैतूल),संजय गंगवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, बुरहानपुर), गौरव शर्मा (संगठन मंत्री, भोपाल),विद्यानंद कीर (सह संगठन मंत्री, हरदा),विक्रम राणा (प्रदेश प्रवक्ता, खिरकिया),नीरज द्विवेदी (प्रदेश मंत्री, नर्मदापुरम) तथा भरत शर्मा (प्रदेश मीडिया प्रभारी, रतलाम) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त संत महासभा एवं अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें रामदास महाराज (प्रदेश प्रभारी संत महासभा, उज्जैन), निलेशनंद तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष संत महासभा, उज्जैन),सदगुरु महाराज (प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षा, हरदा), श्री मंगलसिंह डाबी (प्रदेश उपाध्यक्ष, रतलाम) एवं संजय अग्रवाल (संभाग अध्यक्ष, नर्मदापुरम) को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा को मजबूत करेंगे तथा मध्यप्रदेश में संगठन का विस्तार कर इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
अखिल भारत हिन्दू महासभा परिवार ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी भरत शर्मा ने दी


Post a Comment