दबंग देश अनिल शर्मा विदिशा
विदिशा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी समितियों की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित किए जाने से जिले के किसान काफी परेशान हैं। किसानों को आ रही समस्याओं को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकेश रघुवंशी ने सरकार से मांग की है कि सहकारी समितियों की तिथि 28 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों को सहकारी समितियों में पंजीयन, दस्तावेज जमा करने और अन्य प्रक्रियाओं में कई तरह की तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सर्वर की समस्या, लंबी कतारें और समय की कमी के कारण किसान अपना कार्य समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को किसानों की स्थिति को समझते हुए अंतिम तिथि बढ़ानी चाहिए।
मुकेश रघुवंशी ने कहा कि किसान पहले ही मौसम की मार, बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। फसल की लागत बढ़ गई है और समय सीमा कम होने के कारण किसानों पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। यदि समय सीमा नहीं बढ़ाई गई तो कई किसान सहकारी समितियों की योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे, जो उनके साथ अन्याय होगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सहकारी समितियों की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जाए, ताकि किसान बिना किसी दबाव के अपना कार्य पूरा कर सकें और उन्हें राहत मिल सके।जब सरकार गेहूं खरीदी अप्रैल में करेगी तो किसान बैंक मार्च कहां से भरे किसान की फसल बिकेगी पैसे मिलेंगे तब ही तो बैंक भरेगी

Post a Comment