शिवराज वर्मा उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित Shivraj Verma honored with national award for excellent work

शिवराज वर्मा उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

मुकेश खेड़े दबंग देश

बड़वाह/ संस्कार धानी जबलपुर में प्रदेश काउंसिल की सभा में उत्कृष्ठ कार्य के लिए बड़वाह के शिक्षक शिवराज वर्मा को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।साथ ही सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष अर्चना आरस,प्रवीण श्रीमाली जिला संरक्षक को शाश्वत सम्मान ,और श्रेष्ठ शाखा संस्कृति शाखा बड़वाह और शाश्वत सम्मान नीति देशवाली शाखा अध्यक्ष को मिला।हम फाउंडेशन भारत के साहचर्य सहयोग सेवा संस्कार संस्कृति की कड़ी को बढ़ाते हुएं। राष्ट्रीय सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है।अखिल भारतीय स्तर पर निरंतर हम फाउंडेशन भारत पीड़ित मानवता की सेवा में लगा हुआ हैं।राष्ट्रीय परिषद की सभा एवं प्रदेश काउंसिल का सम्मेलन जबलपुर के ग्वारीघाट के गीता धाम में आयोजित हुआ।जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी ,प्रादेशिक पदाधिकारीगण एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण शामिल हुए

हम फाउंडेशन भारत की प्रदेश काउंसिल की बैठक में जगतगुरू स्वामी राघव देवाचार्य ,जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह,हाकी खिलाड़ी पूर्व कप्तान मधु यादव एवं वेद प्रकाश शर्मा पूर्व कलेक्टर,राष्ट्रीय संरक्षक वी डी मातेले,राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय,प्रादेशिक ,प्रांतीय जिला और शाखाओं के सम्मान दिए गए।इस अवसर पर जिला खरगोन के शिक्षक शिवराज वर्मा को निरंतर सामाजिक गतिविधियां में कार्य करने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदेश में चार लोगों को दिया गया।जिसमें इकबाल अली भिंड,मुनमुन भट्टाचार्य जबलपुर,और बालाघाट के युनुस खान को दिया गया।इस अवसर पर अपने श्रेष्ठ कार्य हेतु अर्चना आरस जिलाध्यक्ष को श्रेष्ठ जिलाध्यक्ष का सम्मान दिया गया।राजस्व विभाग से सेवानिवृत प्रवीण श्रीमाली जिला संरक्षक को अपने उत्कृष्ट कार्य हेतु सारस्वत सम्मान दिया गया।और प्रांत की श्रेष्ठ शाखा संस्कृति शाखा बड़वाह का सम्मान नीति देशवाली को मिला ,साथ ही सारस्वत सम्मान भी मिला ।

इस अवसर पर संस्कृति शाखा बड़वाह की श्रेष्ठ पदाधिकारियों में रीना वर्मा उपाध्यक्ष,कविता चौहान को संस्कार सेवा संयोजक,और कीर्ति अरोरा महामंत्री को उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया। खरगोन जिला के बड़वाह शाखा के उत्कृष्ठ कार्यों हेतु सात पुरस्कार मिले।इस अवसर पर सभी स्नेहीजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments