खट्टाली में भाजपा के लोकसभा कार्यालय का किया उद्घाटनBJP's Lok Sabha office inaugurated in Khattali

 खट्टाली में भाजपा के लोकसभा कार्यालय का किया उद्घाटन

भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्यों के कारण हमारी जीत निश्चित है - नागरसिंह चौहान

विजय मालवी दबंग देश

अलीराजपुर 

बड़ी खट्टाली । लोकसभा चुनाव की घोषणा के कई दिन बीत चुके है वही सभी पार्टियों ने अपने स्तर पर कमर कस ली है। वही रतलाम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की धरातल पर भी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसी तारमय शनिवार को वन मंत्री नागरसिंह चौहान ने जोबट विधानसभा के बड़ी खट्टाली सीसी मण्डल में भाजपा के लोकसभा कार्यालय का फीता काटकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। आपको बतादे की रतलाम संसदीय क्षेत्र में आगामी 13 मई को मतदान होगा वही चुनाव के नतीजे आगामी 4 जून को आएंगे।

BJP's Lok Sabha office inaugurated in Khattali

कार्यालय उद्घाटन के दौरान मंत्री नागर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा भाषण देवे हुवे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को लेकर आम जनता तक पहुंचाना ही हर कार्यकरता का दायित्व है। हमें कांग्रेस द्वारा फैलाए जाने वाले झूठ से जनता को अवगत कराना भी जरूरी है। कांग्रेस विशेष रूप से चुनावों के दौरान झूठी बात फैलाकर भ्रम की स्थिति बनाते हुए फायदा लेने में माहिर है।

 कई बार मतदाता स्वयं यह अनुभव करता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। हमें कांग्रेस द्वारा फैलाए जाने वाले ऐसे झूठ, फरेब और भ्रम के संबंध में जनता के बीच जाकर स्थिति स्पष्ट करते हुए सही बात रखना जरूरी है। भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्यों के कारण हमारी जीत निश्चित है।

भाजपा हर दिन संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग बैठकों का दौरा जारी रखे हुए है। प्रत्याशी अनिता चौहान के पति वन मंत्री नागरसिंह चौहान ने बड़ी खट्टाली के मण्डल के कई ग्रामो में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क भी किया। वही नामांकन के बाद प्रचार में तेजी आएगी। इन सब के बीच पन्ना, बूथ कार्यकर्ताओं के साथ - साथ महिला मोर्चा व युवा मोर्चा भी सक्रिय है व अलग - अलग मोर्चे पर डटा हुआ है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष परवाल, इंदरसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, जिला कोषाध्यक्ष मदन लड्ढा, रमेश मेहता, मुकेश राठौर, कलमसिंह कलेश, भेरू भाई, ललित राठौर, प्रहलाद लड्ढा, भावसिंह डुडवे, राम सिंह पटेल , विजय वर्मा, बिलाल,ईडू भाई, इकबाल खत्री, तरुण प्रजापत सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Post a Comment

0 Comments