नारी जागरण मंच द्वारा बदनावर में मातृशक्ति दिवस मनाया गया।
राकेश सिंह दबंग देश
बदनावर। नारी जागरण मंच बदनावर द्वारा पीपलेश्वर मंदिर पर महिला दिवस मनाया गया। बदनावर नगर की प्रतिष्ठित महिला शक्ति को विभिन्न कार्य क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धि पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बदनावर नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव को बदनावर विकास ,बैजनाथ मंडल की गायत्री मारू निर्मलय सामग्री के रचयित ,अंजलि जोशी स्टॉप में कार्यरत सेवा देती है,अन्वेशा सेन गोल्ड मेडलिस्ट इंडियन नेशनल खेल कबड्डी एवं योग एवं एट लिस्ट,एस आई श्वेता प्रजापत को स्मृति चिन्ह तथा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
राधे महिला मंडल ने सुषमा पाठक और सारिका पटेल का भी मातृशक्ति दिवस पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एवरग्रीन ग्रुप,एकता मंडल, बैजनाथ महिला मंडल, महेश्वरी मंडल,एकवीरा महिला मंडल,सरस्वती महिला मंडल,दुर्गा धाम परिवार महिला
मंडल,राधे महिला मंडल की महिलाए उपस्थित थी।कार्यक्रम के उपरांत स्वलपहार तथा आइसक्रीम की व्यवस्था लक्ष्मी शर्मा, ममता शर्मा,मधु शर्मा,सीमा शर्मा परिवार की ओर से की गई थी। संचालन दीपा शर्मा तथा अंत में आभार जय श्री भट्ट ने माना।
0 Comments