नेहरू युवा केंद्र ने बदनावर विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता एवं नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया
राकेश सिंह | दबंग देश
नेहरू युवा केंद्र धार के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रियंका शर्मा एवं आकाश पाटीदार द्वारा विकासखंड बदनावर के शासकीय नंदराम चोपड़ा उ. मा.विद्यालय ग्राउंड पर विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के तहत वालीबॉल एवं रस्साकसी, खेल, कबड्डी, 400 mtr रिले रेस खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसके पश्चात महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन हुआ जिसमें लड़कियों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं के विजेता कबड्डी में साक्षी रावत .प्रथम अन्वेषा सेन, द्वितीय जिया शर्मा,तृतीय मधु सिर्वी रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया लाल गुर्जर समाजसेवी,सुश्री सुशीला मेडा विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद,संस्था प्राचार्य विक्रम सिंह राठौर,कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र चौहान खेल अधिकारी की गरिमामय उपस्थित में समापन व पुरुस्कार वितरण सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया अतिथियो का स्वागत सूरज,युवराज,सौरभ,साक्षी आदि खिलाड़ियों द्वारा किया गया।खेल शिक्षक दिलीप परमार,गोपाल प्रजापत का सहयोग रहा। प्रतियोगिता देखने हेतु अनेक गणमान्य नागरिक छात्र खिलाड़ी उपस्थित हुए।
0 Comments