चुनावी प्रचार की बाइक रैली से लगा जाम, फंसी एंबुलेंस
नगर में जाम लगने की समस्या पर जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
दीपक मालविया दबंग देश
पाटी:पाटी नगर में आए दिन जाम लगने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रोजाना इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाटी में जहा तहा वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।दो पहिया और चार पहिया वाहन के चालक इससे प्रभावित हुए हैं। राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकाली।
इसमें उन्होंने ढोल व बाजे रोड के बीच रास्ते पर बजाए। जिसके चलते वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। लगभग 30 मिनटतक वाहनों को जाम में फंसा रहना पड़ा। आमजनों को निकलने के लिए रास्ता बंद हो गया था। पाटी अस्पताल से एंबुलेंस रोसर की ओर जा रही थी वह भी जाम में फंस गई।
एंबुलेंस चालक तुकाराम सोलंकी और टेक्नीशियन राजू डावर ने बताया इमरजेंसी मरीज को लेने के लिए ग्राम रोसर जा रहे थे लेकिन वाहनों का जाम लगने से हमारी एंबुलेंस सांई मंदिर चौक बोकराटा रोड पर फंस गई। लगभग 30 से तक हम फंसे रहे। पुलिस का जवान ने आकर वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया। इसमें भी 15 मिनट तक खासी मशक्कत करना पड़ी। लोगों ने बताया रोजाना जाम लगने की परेशानी हो रही है। इसका निराकरण करने के लिए पुलिस व प्रशासन ने ठोस कदम उठाना चाहिए।
0 Comments