भाजयुमो के तत्वाधान में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली Grand tricolor vehicle rally under the auspices of BJYM

 भाजयुमो के तत्वाधान में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली


राज्यमंत्री अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूर्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल,Grand tricolor vehicle rally under the auspices of BJYM

राकेश सिंह दबंग देश

बदनावर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष जय सूर्या की अगुवाई में नगर में भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। 


  तिरंगा वाहन रैली दोपहर में यहां बड़ी चौपाटी स्थित गोकुलधाम सोसायटी से शुरू हुई। डीजे के साथ निकली रैली में शामिल युवा अपने वाहनों पर तिरंगा ध्वज लगाकर निकले। रैली में शामिल युवा राष्ट्रभक्ति गीतों पर तिरंगा लहराते हुए राष्ट्र भक्ति के नारे लगाते हुए चले। रैली बस स्टैंड, आंबेडकर चौराहा, दुर्गा चौक, भैरूउखलिया, सभामंच चौराहा, मोदी चौराहा, जवाहर मॉर्ग, सोमेश्वर चौराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंची। जहां भारत माता की आरती के पश्चात समापन हुआ।



भाजयुमो के तत्वाधान में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली Grand tricolor vehicle rally under the auspices of BJYM


  रैली में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला संगठन द्वारा बनाए गए यात्रा प्रभारी भाजपा नेता दिनेश गिरवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह सक्तावत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कुलदीप सिंह पिपलीपाडा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिवरामसिंह रघुवंशी, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री बाबूलाल जाट, वरिष्ठ नेता ईश्वरलाल पाटीदार, अशोक पटेल, 

नरेद्र जाट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा, भाजयुमो जिला महामंत्री कपिल यादव, भाजयुमो जिला मंत्री कुलदीप जाट, श्री मुकाती, नितिन शर्मा, अजित जैन, भाजयुमो के सभी 6 मंडलो के अध्यक्ष क्रमश निशांतसिंह भाटी , हरीश झारानी, ब्रजपालसिंह सक्तावत , संतोष ढोलकिया , नितिन सावंत, चेतन कामदार समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजयुमो के जिला सहमीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने संचालन किया। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी प्रीतेशसिंह पंवार ने आभार माना। रैली में बड़ी संख्या में युवा मौर्चे के कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments