राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला,नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर किया स्वागत, स्कूल मैदान पर हुआ बौद्धिकRashtriya Swayamsevak Sangh took out a path movement, welcomed by showering flowers at various places in the city, intellectuals took place on the school ground

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला,नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर किया स्वागत, स्कूल मैदान पर हुआ बौद्धिक

पाटी से दिपक मालवीया :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पाटी मंडल में वार्षिक पथ संचलन निकाला। इस दौरान स्वयं सेवक निर्धारित गणवेश में घोष के साथ  नगर मे कदम ताल करते हुए निकले।

 पथ संचलन के दौरान माताओं-बहनो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर शैलेंद्रसिंह सह जिला कार्यवाहक द्वारा स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन स्कूल पर हुए बौद्धिक में वक्ता ने कहा हिन्दू समाज के समक्ष आज अनेक चुनोतियाँ है,जिसमे सबसे ज्यादा जातिवाद, जातियों के संगठन बनने से समाज संगठित नही होगा।

पाटी से दिपक मालवीया :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पाटी मंडल में वार्षिक पथ संचलन निकाला। इस दौरान स्वयं सेवक निर्धारित गणवेश में घोष के साथ  नगर मे कदम ताल करते हुए निकले।

 हमे सबको एक साथ आना होगा तभी हमारा धर्म ,हमारी संस्कृति सुरक्षित होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू समाज को संगठित कर मा भारती के कल्याण हेतु समर्पित है।  

पाटी से दिपक मालवीया :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पाटी मंडल में वार्षिक पथ संचलन निकाला। इस दौरान स्वयं सेवक निर्धारित गणवेश में घोष के साथ  नगर मे कदम ताल करते हुए निकले।

आज विधर्मी शक्तियां समाज को तोड़कर कमजोर बना रही है भृमित करने वाली सूचनाओं से हम भटकते है, हमे सही दिशा में सोचना होगा और इसके लिए जमीन पर उतरकर काम करना होगा। हमे यह ध्यान रखना है कि संघ या समाज के लिए बड़ी बड़ी बातें कर देना आसान है वास्तव में समाज तभी संगठित होगा जब हम मिलकर अपने स्वार्थ या निजी हित को त्याग कर समाज के लिए खड़े होंगे। बौद्धिक के बाद शाम 5:30 बजे पथ संचलन निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकला। पथ संचलन में स्वयंसेवक अनुशासन का परिचय देते हुए हाथ में दंड लेकर कदम ताल मिलाकर चलते नजर आए। पथ संचलन स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन स्कूल से जनपद पंचायत होकर राम मंदिर से होते हुए बस स्टैंड वहां से बोकराटा रोड से स्वामी विवेकानंद स्कूल पहुंचा। वहां पर समापन हुआ। सभी कार्यकर्ता फुलपेंट और सफेद शर्ट पहने थे। इस दौरान 80 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments