एबीवीपी ने जावरा में निकाली जनजाति गौरव यात्रा, तिरंगे के साथ आदिवासी संस्कृति का किया प्रदर्शनABVP took out Tribal Pride Yatra in Javra, demonstrated tribal culture with tricolor

 एबीवीपी ने जावरा में निकाली जनजाति गौरव यात्रा, तिरंगे के साथ आदिवासी संस्कृति का किया प्रदर्शन

हाथो में तिरंगा और भारत माता के जय करो के साथ निकली गौरव यात्रा

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय कारों के साथ में मंगलवार को जावरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जनजाति गौरव यात्रा निकाली। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में एबीवीपी के आह्वान पर गीता भवन से रैली प्रारंभ हुई, इसमें डीजे की धुन पर जयकारे लगाते हुए युवा कार्यकर्ता व आदिवासी समाज के युवा चल रहे थे।

     आदिवासी युवाओं ने अपने हाथों में आदिवासी संस्कृति के प्रतीक चिन्ह भी ले रखे थे, वहीं 51 फीट लंबा तिरंगा भी हाथों में लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे। गौरव यात्रा में आदिवासी समुदाय के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति के नृत्य भी प्रस्तुत किए।

एबीवीपी के सम्भाग संयोजक सत्यम दवे ने बताया जनजाति गौरव यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फिर से गीता भवन पहुंची और यहां पर समापन हुआ। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य रूप से एबीवीपी के राष्ट्रीय SFD सह संयोजक मंगला टेकाम, जिला SFS प्रमुख अंजू सूर्यवंशी,जावरा के सभी नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments