Top News

क्लर्क कालोनी मंदिर में क्षमावाणी का पर्व मनाया गया।The festival of forgiveness was celebrated in Clerk Colony temple.

क्लर्क कालोनी मंदिर में क्षमावाणी का पर्व मनाया गया।

 इंदौर/दिगम्बर जैन मंदिर क्लर्क कालोनी में पर्वाधिराज पर्युषण एवं क्षमावाणी पर्व पर आज क्लर्क कालोनी मंदिर में क्षमावाणी का पर्व मनाया गया। सुबह 7 बजे नित्य प्रति दिन भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई।

इंदौर/दिगम्बर जैन मंदिर क्लर्क कालोनी में पर्वाधिराज पर्युषण एवं क्षमावाणी पर्व पर आज क्लर्क कालोनी मंदिर में क्षमावाणी का पर्व मनाया गया। सुबह 7 बजे नित्य प्रति दिन भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई


देव शास्त्र गुरु की पुजन कर क्षमावाणी का प्रतिक्रमण किया गया। प्रतिक्रमण में संसार के सभी प्राणियों एवं सभी जीवों से क्षमा याचना की। पं पंकज शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षमा मांगना वीर पुरूषों की पहचान है सभी धर्मावलंबियों को परस्पर मिलकर एक दूसरे से वर्ष भर में हुई भूलों के लिए हृदय से क्षमा याचना करना चाहिए। 

बड़े हर्ष उल्लास के वातावरण में दस लक्षण पर्व में उपवास करने वाले व्रत धारी महिलाओं और पुरुषों का सकल समाज ने आनंद और उत्साह के साथ सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एम के जैन आनंद गोधा प्रवीण जैन नवीन गोधा चंदा बड़जात्या मनीष जैन प्रयंक जैन एस सोगानी दिलीप बज राहुल जैन विनोद यादव सुरेंद्र गंगवाल सिद्धार्थ गंगवाल पिन्टू अजमेरा आशीष जैन के साथ सभी समाज जन उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post