जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी सहित जनपद सदस्यों ने ली शपथ।
रवि चौरसिया दबंग देश
गंजबासौदा।त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणामों के बाद शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। जनपद सीओ अरविंद शर्मा ने सभी सदस्यों और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को अपने पद की शपथ दिलाई।
जनपद अध्यक्ष नीतू दिप्पू रघुवंशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रुके हुए विकास कार्यों को मिलकर करेंगे, सभी सदस्य और सरपंच अपने गांव व क्षेत्र को आदर्श बनाने का प्रयास करेंगे।
ग्रामीण अंचलों के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी सब मिलकर विकास के लिए तत्पर रहेंगे। ज्ञात हो कि 13 साल के वनवास के बाद एक बार फिर कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष इस पद पर बैठे हैं कड़े मुकाबले में नीतू दीपू रघुवंशी ने विजय प्राप्त की थी। शपथ के बाद अब कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा का धनबल और सत्ताबल गंजबासौदा में फेल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशंक जैन ने कहा कि जिले में भाजपा ने धन बल और सत्ता बल के प्रयोग से जिला पंचायत व जनपद अध्यक्ष बनाए हैं, लेकिन गंजबासौदा में सदस्यों ने अंतरआत्मा की आवाज पर वोट दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का धनबल व सत्ताबल फेल कर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। अब कांग्रेस की अध्यक्ष पूर्ण निष्ठा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य करेंगी। ग्रामीण अंचलों में विकास कार्य की कमी नहीं रहेगी सब मिलकर काम करेंगे।
इस दौरान गोविंद सिंह गुर्जर ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अपने कक्षों में विधिवत पूजन अर्चन कर पद भार ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशंक कुमार जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी, पूर्व अध्यक्ष अंजली यादव, जनपद सीओ अरविंद शर्मा शामिल हुए।
0 Comments