63 हजार घरों में फहराया जाएगा तिरंगा
रवि चौरसिया दबंग देश गंज बासौदा
गंजबासौदा।11 अगस्त से 17 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के चलते हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है। इस तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार की दोपहर 4 बजे तहसील के पटवारी सभा कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन,विधायक लीना जैन,एसडीएम रोशन राय,तहसीलदार कमल मंडेलिया सहित शहर के सभी 24 वार्डो के पार्षद,पार्षद पति,व्यापारी संगठनों के अध्यक्ष,महिला संगठनों की सदस्य मौजूद रही। इस बैठक के दौरान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आम लोगों को तिरंगा वितरण की जिम्मेदरी जनप्रतिनिधियों को दी गई। वहीं कुछ पार्षदों ने अपने खर्च पर अपने वार्ड के घरों में तिरंगा लगवाने का जिम्मा लिया।
इस देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार इस आजादी के 75 वे वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसकेलिए 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगावाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के घरों पर तिरंगा लहाराने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर नगर पालिका,जनपद पंचायत को भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आम लोगों को तिरंगा आसानी से मिल सकें इसकेलिए नपा और जनपद क्षेत्रों में तिरंगा वितरण होने के लिए तिरंगा झण्डा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकेलिए लोगों से कुछ राशि भी ली जा रही है। इस तिरंगा अभियान को लेकर एक बैठक बुधवार को आयोजित की गई।
जो पूरे सम्मान के साथ लगाए घर पर तिरंगा उसी को दें।
तहसील के पटवारी सभा कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम रोशन राय ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को हर नागरिक को मनाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हर घर पर तिरंगा लगे इसकेलिए अभियान 11 से 17 तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकेलिए हमे शहर के समाज सेवी,जनप्रतिनिधियों का सहायोग लेना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर इस अभियान में जुड़े। उन्होंने कहा कि जो तिरंगे का सम्मान कर उसे अच्छी तरहा से घर पर लगाए उसी को तिरंगा दें। वहीं विधायक लीना जैन ने कहा कि हम सभी को तिरंगे का सम्मान करना है। अभियान के दौरान यह बात ध्यान में रखनी होगी की तिरंगा झंडा पैरों में नहीं आए,तिरंगा घरों पर एक दम सीधे डंडे पर लगाए जाए,झुके नहीं। उन्होंने यहा भी कहा कि घर पर लगने वाले तिरंगे के पास अन्य कोई दूसरा झंडा नहीं लगाए जाए।
पार्षदों ने अपने वार्ड में तिरंगे लगवाने की जिम्मेदारी।
बैठक के दौरान एसडीएम रोशन राय ने सभी पार्षदों से कहा कि वह अपने-अपने वार्डो में प्रत्येक घर पर तिरंगा लगवाए इसके लिए जिम्मेदारी भी लें। एसडीएम की बात पर वार्ड 24 के पार्षद पति रोहित भावसार ने कहा कि वह अपने निजी खर्च पर अपने वार्ड के हर घर पर तिरंगा लगवाऐंगे। वहीं वार्ड 23 के पार्षद राहुल ठाकुर ने भी अपने वार्ड के घरों पर तिरंगा लगवाने की बात कही। वहीं बैठक के दौरान लगभग सभी जनप्रतिनिधियों ने हर घर तिरंगा अभियान में सहायोग देने की बात कही।
गंजबासौदा विकास खंड में 28 हजार तिरंगा लगवाने का लक्ष्य
जानकारी के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत गंजबासौदा नगर पालिका के तहत करीब 18 हजार तिरंगा और जनपद क्षेत्र में करीब 10 हजार तिरंगा हर घर लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया यहा भी जाता है कि आम लोगों को यह तिरंगा 21 रुपेय 50 पैसे के हिसाब से दिया जाना तय किया गया है।
24 घंटे लगा सकते तिरंगा
बैठक के दौरान एसडीएम रोशन राय ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम लोग 24 घंटे अपने घर पर तिरंगा लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों पर जो तिरंगा फहराया जाता है उसकी साइज अलग रहती है,और अभियान के तहत आम लोगों के घरों पर लगाए जाने वाले तिरंगा झंडे की साइज अलग रखी गई है। इसलिए आम लोग अपने घरों पर 24 घंटे तिरंगा लगा सकते है।
0 Comments