Top News

तहसील टप्पा कार्यालय परिसर में पेड़ पर सांप दिखने से मची अफरा-तफरी।In Tehsil Tappa office premises, there was chaos due to snake sighting on the tree.

 तहसील टप्पा कार्यालय परिसर में पेड़ पर सांप दिखने से मची अफरा-तफरी।

सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

धामनोद //धार जिले के धामनोद नगर के मध्य स्थित पुराने शासकीय अस्पताल परिसर में बने तहसील टप्पा कार्यालय के पास पीपल के पेड़ पर,करीब साढे छे फीट से अधिक लंबा घोड़ा पछाड़ सांप पेड़ पर देखे जाने की खबर से नगर में चर्चा का विषय बन गया। जैसे ही पेड़ पर सांप की बात सामने आई तो परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही सांप को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांप को देखकर हर कोई नए-नए तर्क लगा रहा था,कोई सांप को घोड़ा पछाड़ तो कोई अन्य प्रजाति का साँप होना बता रहा था। 

तत्काल इसकी सूचना सांपों को रेस्क्यू करने वाली एक संस्था,थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसाइटी से संपर्क कर दी गई। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे। तथा 3 घंटे से  अधिक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसाइटी के बहादुर सदस्यों द्वारा कड़ी मेहनत से पेड़ पर चढ़ कर सांप को पेड़ से नीचे उतारा गया। साँप को पेड़ से नीचे उतारना एक चुनौती पूर्ण कार्य था,जिससे थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसाइटी के बहादुर सदस्यों द्वारा रेस्क्यू कर इस कार्य को अंजाम दिया गया।

रेस्क्यू टीम के रोहित पाटीदार द्वारा बताया गया हे कि,यह एक साधारण साँप है। पुराना जर्जर अस्पताल होने के कारण कई दिनों से साँप यहां रह रहा होगा और धीरे-धीरे पेड़ पर चढ़ गया। जिसे रेस्क्यू ऑपरेशन कर पेड़ से उतार कर,जंगल छोड़ दिया गया है।

वहीं यह संस्था एनिमल को पकड़ने में अपना एक अद्भुत प्रयास कर रही है। इस दौरान थैंक्यू नेचर के सदस्यों का कहना है कि, जीवन जीने का अधिकार सभी जीव जंतु को है । यही उद्देश्य से थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसाइटी टीम निस्वार्थ भाव से काम कर रही है। विषैले सांपों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचा रही है। वही सांपों को पकड़ने वाली संस्था थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसाइटी का हेल्पलाइन नंबर 73547-92229 है, जो एनिमल को पकड़ने मैं अपना एक अद्भुत प्रयास कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post