बिछड़ौद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का किया विरोध प्रदर्शन।
सुनील कवलेचा दबंग देश।
नगर में बुधवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह एवं उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला,उज्जैन जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राम बाबू पाटीदार के निर्देश पर बुधवार को बिछडोद खालसा पंचमुखी हनुमान चौक पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा धरने पर बैठकर पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध प्रदर्शन किया । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह कराड़ा , मंडल विस्तारक करण सिंह गुर्जर, मंडल महामंत्री हरिसिंह, कैलाश बोडाना,मुकेश चांदना, भाजपा मंडल मंत्री कुलदीप सिंह चौहान, आदि मौजुद रहे।
बिछड़ौद में बुथ शक्ति केन्द्र विस्तारक की बैठक सम्पन्न।
नगर में बुधवार को बिछडोद खालसा के बूथ क्रमांक 193,194,195,196,197 के संबंध में बूथ शक्ति केंद्र विस्तारक की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यकताओं को अपने अपने बुथ पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया । अधिक से अधिक युवाओं को बूथ शक्ति केन्द्र में जोडे और नि स्वार्थ भाव से अपने अपने बुथ पर कार्य करें। बुथ बैठक को मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह कराड़ा, मंडल विस्तारक करण सिंह गुर्जर ने संबोधित किया गया इस अवसर पर , मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी ,रमेश चंद्र पाटीदार , दिनेश बाडोलिया , रवि पटेल, राजेश कडोदिया , प्रमोद राठौर, आयुष जायसवाल , शक्ति केंद्र विस्तारक प्रमुख मुकेश चांदना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment