मंहांकालेश्वर मंदिर में 10 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सुनील कवलेचा दबंग देश उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर आगन्तुक श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए 30 दिसम्बर से 03 जनवरी तक कुल 05 दिवस हेतु परम्परागत पुजाओं में सम्मिलित होने वाले पुजारी, पुरोहित, प्रतिनिधि, कर्तव्यरत कर्मचारियों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति का गर्भगृह एवं नंदीहॉल में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया था। इसके बाद जिले में कोरोना क मरीजों के निकलने से मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने
जानकारी देते हुवे बताया कि, मंदिर समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह के आदेशानुसार श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए 04से 10 जनवरी 2022 तक अगले कुल 07 दिन तक मंदिर के पुजारी,पुरोहित,कर्मचारियों को छोड़कर श्रद्धालुओं का प्रवेश गर्भगृह में प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु नंदीमंडप के पीछे गणेश मण्डप के बेरिकेड्स से श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
Post a Comment