Top News

खेडापति से हसमुख हनुमान मंदिर तक विशेष श्रृंगार, भक्ति में डूबा गौतमपुराSpecial adornment from Khedapati to the Hasmukh Hanuman Temple; Gautampura immersed in devotion.

 सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या से सजी हनुमान जयंती, मंदिरों में उमड़ी भीड़

अनिल पेन्टर ,दंबग देश 

गौतमपुरा । अजर-अमर भगवान श्री हनुमान के जन्मोत्सव ( हनुमान प्रकट उत्सव ) को लेकर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इस वर्ष भी व्यापक स्तर पर धार्मिक आयोजन हुए । गुरुवार को विभिन्न मंदिरों में पूर्व संध्या से ही आकर्षक सजावट, विशेष श्रृंगार और विविध अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई थी । नगर के रलायता रोड स्थित खेडापति हनुमान मंदिर, रुणजी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, उकाला मंदिर परिसर, हनुमान मंदिर (पुराना बस स्टैंड), पुराना बस स्टैंण्ड हसमुख हनुमान मंदिर, हनुमान बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर विराजमान भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई । इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का सामूहिक वाचन, संगीतमय भजन संध्या एवं महाआरती जैसे कार्यक्रम श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ संपन्न हुए ।


 बुधवार को हसमुख हनुमान मंदिर ( पुराना बस स्टैंड ) एवं मां मनकामेश्वरी देवी मंदिर परिसर में हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका आयोजन हंसमुख हनुमान मित्र मंडल द्वारा किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके पश्चात महाप्रसादी वितरण प्रारंभ हुआ । पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली । भजनों और "जय श्री राम , जय बजरंग बली जय हो" जयकारों से गुंजायमान बना रहा । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाआरती और महाप्रसादी ग्रहण की । भंडारा देर रात तक निरंतर चलता रहा, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post