✓ नशे की लत पूरी करने ओर जल्दी पैसे कमाने की नियत से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचता था अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स।
आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर की रही पूछताछ।
इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ पदार्थ एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश श्री पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्री अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह, श्री पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री कुमार प्रतीक, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्री सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई द्वारा दिये गये है उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना खजराना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के द्वारा 01 विशेष टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी कड़ी में थाना खजराना की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी खजराना क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो पर करते * बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल के पास बिजली के खंभे के नीचे खजराना इंदौर * पर 01 संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा , जिनकी नियमानुसार तलाशी लेते आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स होना पाया गया ।
• आरोपी का नाम,पता पूछने पर अपना नाम –
*(1) समीर उर्फ़ तगड़ा पिता सईद तेली उम्र 23 साल निवासी 119 ममता कॉलोनी खजराना इंदौर (म.प्र.)*
{ आरोपी 7वी तक पढ़ा लिखा हे एंव टाइल्स का कार्य करता हे। }
• जप्तशुदा मशरुका –
1. लगभग 1,00,000 मूल्य से अधिक का 10 ग्राम से अधिक का मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स होना पाया गया ।
* जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने एवं जल्दी ओर आसानी से अमीर बनने की नियत से एमडी ड्रग्स सप्लाई के काम को अंजाम देता था*
*उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से लगभग 15 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 257/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध* कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हे।
सराहनीय भूमिका – *उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि संदीप पटेल, सउनि सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रआर लखन लाल वर्मा, मनोज नायडे, पंकज सांवरिया, नरेश चौहान आर. जबर सिंह एवं प्रदीप सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही*।

Post a Comment