Top News

हाईकमान तय करेगा राज्यसभा प्रत्याशी-अरुण यादवHigh Command to Decide Rajya Sabha Candidate — Arun Yadav


मैं दावेदार नहीं, कांग्रेस का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं

कसरावद(जितेंद्र सिंह सोलंकी)

पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी का चयन कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व ही करेगा। उन्होंने खुद को इस दौड़ से अलग बताते हुए कहा कि वे केवल पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और अंतिम निर्णय हाईकमान का ही सर्वमान्य होगा।


बोरावां स्थित अपने गृहगांव में पिता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव के जन्मदिन पर आयोजित भक्ति दिवस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने यह बात कही।अरुण यादव ने कहा कि राज्यसभा सीट को लेकर उनका नाम लगातार मीडिया में सामने आ रहा है और कार्यकर्ताओं द्वारा भी उन्हें भेजने की मांग उठ रही है। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया, लेकिन साफ किया कि वे इस सीट के दावेदार नहीं हैं।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को मिलने वाली राज्यसभा सीट को भाजपा षड्यंत्रपूर्वक हथियाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाएगी। यादव ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है और केन्द्रीय नेतृत्व का निर्णय सभी को स्वीकार्य होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post