Top News

वरिष्ठ फोटोग्राफर महेंद्र राठौर को साउथ कोरिया से मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानSenior Photographer Mahendra Rathore Receives International Honor from South Korea


इंदौर के वरिष्ठ फोटोग्राफर महेंद्र राठौर को फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें साउथ कोरिया की प्रतिष्ठित संस्था ग्योगजू फोटो यूनिट, दक्षिण कोरिया, द्वारा “ऑनरेरी ग्रैंड मास्टर ऑफ फोटोग्राफी” की उपाधि से सम्मानित किया गया है।


श्री महेंद्र राठौर पिछले लगभग 50 वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के पूर्व वरिष्ठ फोटोग्राफर भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल उत्कृष्ट फोटोग्राफी की है, बल्कि समाज में फोटोग्राफी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नए फोटोग्राफरों को मार्गदर्शन देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्हे पूर्व में भी कई देशों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है , साथ ही अंतरराष्ट्रीय -राष्ट्रीय स्तर पर फोटोज़ की जजिंग भी कर चुके है!

उनके लंबे अनुभव, समर्पण और फोटोग्राफी के प्रति योगदान को देखते हुए साउथ कोरिया से उन्हें यह सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फोटोग्राफी में विशेष योगदान देने वाले चुनिंदा फोटोग्राफरों को ही दिया जाता है।

इस उपलब्धि पर इंदौर के कई फोटोग्राफरों ने उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post