Top News

मालवी गारी भारुड़ समाज की बैठक संपन्न,मृत्युभोज में मिठाई पर लगाया प्रतिबंधMeeting of Malvi Gari Bharud Samaj concluded, ban on sweets in funeral feast

 

मुकेश खेड़े 

बड़वाह - स्थानीय मालवी गारी भारुड़ समाजजनों ने रविवार को सामाजिक बैठक आयोजित की । उक्त बैठक मे उपस्थित समाज बंधुओ ने आगामी होली पर्व बड़वाह नगर के निर्णय अनुसार 4 को मार्च 2026 बुधवार को प्रातः 8 बजे शौकाकुल परिवारों मे रंग लगाने का निर्णय लिया है । साथ हीं इस वर्ष समाज द्वारा निमाड़ का प्रसिद्ध गणगौर पर्व भी पूरे हर्षउल्लास के साथ मनाने की सहमति जताई । वही बैठक में समाज अध्यक्ष ने वार्षिक आय व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया । 


जबकि समाज बंधुओं से वार्षिक सामाजिक शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2026 रखी।उल्लेखनीय है समाज सदस्यों ने महेश्वर में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मलेन में तन, मन, धन से सहयोग करने की बात कही । गौरतलब है कि इस बैठक में बड़वाह भारुड़ समाज ने मृत्युभोज मे बनने वाली मिठाई पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया है ।जिसकी शुरुवात रविवार को बैठक के दौरान की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post