मुकेश खेड़े
बड़वाह - ग्राम सिरलाय में दो दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई।
जिसके आयोजक संस्कार राज वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में ग्रामीण की 16 टीमों ने सहभागिता की । जिसमें सिरलाय, जेठवाय, सोरठी बारुल,बलवाड़ा , बावी मुख्यतया, पड़ाली खुर्द,पड़ाली बुजुर्ग, खालसा पुनर्वास,पिपल्या, करही आदि टीम शामिल थी ।फाइनल मैच खालसा क्लब पुनर्वास और एन सी सी क्लब सिरलाय के मध्य खेला गया। एसीसी क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 58 रन बनाए। जिसे खालसा क्लब ने 3 विकेट खोकर जीत हासिल की । इस मौके पर पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सिरलाय के सरपंच राजकुमार वर्मा ,अध्यक्षता शिवराज वर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हम फाउंडेशन भारत,विशेष अतिथि पूर्व सरपंच प्यारेलाल बौरासी , जुगल वर्मा कांट्रेक्टर, मनोहर वर्मा शिक्षक के हाथों किया गया।
जिन्होंने विजेता टीम खालसा क्लब को 11 हजार रुपए और ट्राफी दी । जबकि उपविजेता टीम एन सी सी क्लब सिरलाय को 5500 रुपए और ट्राफी प्रदान की । वही मेन ऑफ द सीरीज के लिए निहाल कैथवास को ट्राफी और श्रेष्ठ बल्लेबाज के लिए आशुतोष वर्मा को ट्राफी दी गई। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार नरेंद्र यादव को प्रदान की गया। कार्यक्रम की कामेंट्री बाबूलाल कैथवास,निर्णायक की भूमिका मनोहर वर्मा निभाई।इस प्रतियोगिता में ऋतिक वर्मा, आशुतोष वर्मा,रोशन वर्मा वह अन्य साथियों का विषेष सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन रवि राठौर ने किया और आभार संस्कार राज वर्मा ने माना।

Post a Comment