Top News

महापौर एवं विधायकद्वारा विधानसभा 5 वार्ड 48 में करोड़ो के विकास कार्यो का भूमिपूजनGroundbreaking Ceremony for Multi-Crore Development Projects Conducted by the Mayor and MLA in Assembly Constituency 5, Ward 48.

 

 1 करोड़ 25 लाख की लागत से नर्मदा पाइपलाइन

 बारह पत्थर से वार्ड विहार तक 80 लाख की लागत से सीमेंट निर्माण कार्य भूमिपूजन

 गीता नगर में महापौर निधि से उद्यान निर्माण की घोषणा

रितेश जैन दबंग देश 

इंदौर दिनांक 22 मार्च 2026। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती विजय लक्ष्मी गौहर ने बताया कि शहर में किया जा रहे विकास कार्यों की संख्या में आज *विधानसभा 5 वार्ड क्रमांक 48 के अंतर्गत करोड़ों के विकास कार्यों का महापौर भार्गव एवं विधायक महेंद्र हर्डिया* द्वारा 12 पत्थर चौराहा सेंट पॉल स्कूल के पास *2 करोड़ 25 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमि पूजन* किया गया।


इसअवसर पर एमआईसी अभिषेक शर्मा बबलू श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री राजेश उदावत, झोन अध्यक्ष श्री प्रणव मंडल, महंत श्री घाती दास जी महाराज, भाजपा महामंत्री कैलाश पिपले, पार्षद विजय लक्ष्मी अनिल गोहर, पूर्व पार्षद श्रीमती पदमा भोजे, बड़ी संख्या में नगरीक उपस्थित थे।

*महापौर भार्गव* ने कहा कि हमारी परिषद जब बनी तो हमने पहली बैठक में यह संकल्प लिया था की इन 5 सालों में हमको क्या काम करके दिखाना है यह हमारा लक्ष्य नहीं है हमारा लक्ष्य है कि हमारे बच्चे और उनके बच्चे को आने वाले भविष्य में स्वच्छ एवं शुद्ध पानी मिले, उनके बच्चों को सड़क मिले, ड्रेनेज निस्तारण की सुविधा हो और भविष्य की दृष्टि से शहर कैसे चलेंगे इसकी आधारशिला हमने रखी है। उन्होंने कहा कि भविष्य के इंदौर को तैयार करने का काम किया जा रहा है, इंदौर के भविष्य के लिए मूलभूत काम किया जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर को सोलर सिटी, ग्रीन सिटी और डिजिटल सिटी बनाने का हमारा लक्ष्य है। 

इस अवसर पर महापौर श्री भार्गव द्वारा गीता नगर रहवासियों के उद्यान विकास के अनुरोध पर महापौर जी द्वारा गीता नगर में महापौर निधि से उद्यान निर्माण की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि हमारी परिषद ने शहर के भविष्य की आधारशिला रखने का काम कर दिया है, शहर के चारों कोनों में एसटीपी बनने का काम शुरू कर दिया है जो 2028 के अंत में समाप्त होगा। साथ ही इंदौर के इतिहास में पहली बार डिजिटल एप पता, शहर की 23 मास्टर प्लान की सड़क का निर्माण, इंदौर शहर में 1200 किलोमीटर से ज्यादा ड्रेनेज की नई लाइन, 1500 किलोमीटर से ज्यादा पानी की लाइन का कार्य किया गया है, शहर में सम्मिलित 29 नवीन गांव मैं मूलभूत सुविधाएं देने का काम किया है, इसके साथ ही इंदौर की एक अलग पहचान बनाई है।

*विधायक महेंद्र हार्डिया* ने कहा कि महापौर जी के निर्देशन में वार्ड में करोड़ों के विकास कार्यों का आज भूमि पूजन किया गया है। क्षेत्र में पानी का प्रेशर नहीं बन पाता था और गंदे पानी की भी संभावना लगता बनी रहती थी, माननीय महापौर जी को धन्यवाद दिया गया, इन सभी विकास कार्यों के होने से उक्त समस्या काफी हद तक दूर होगी।

*क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी गौहर* ने बताया की माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक श्री महेंद्र हार्डिया के कर कमलों से *वार्ड क्रमांक 48 में राशी रुपए 1 करोड़ 25 लाख की लागत से कृषि नगर पानी की टंकी से 12 पत्थर चौराहे तक नवीन नर्मदा लाइन एवं बारह पत्थर से वर्धा विहार तक 80 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण का कार्य का भूमि पूजन* किया गया। उन्होंने कहा की महापौर एवं विधायक को नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं, क्षेत्र में सुचारू जलप्रदाय के लिए एक नई नर्मदा लाइन डालने का कार्य भी किया है, क्योंकि यहां की जो यह नर्मदा लाइन है कम से कम 25 से 30 साल पुरानी है और आए दिन यहां के नागरिकों की शिकायत रहती है कि स्वच्छ जल कहीं नहीं आ रहा है तो कहीं लीकेज की लगातार फॉल्ट या प्रेशर का समस्या लगातार बनी हुई थी, जिससे अब राहत मिलेगी। साथ ही इस वार्ड की कई कॉलोनी लालाराम नगर, पद्मावती कॉलोनी, गीता नगर और ग्रेटर तिरुपति कॉलोनी और अन्य हिस्सों के रहवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post