नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा। इंदौर-उज्जैन सम्भाग में लगातार नशीली वस्तुओ की बिक्री एवं अवैध हथियारों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए विधायक डॉ पांडेय ने प्रश्न किया था, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि दोनों सम्भाग के जिलों में एम डी, अफीम, डोडा चुरा, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध गत दो वर्षों में 61 हजार 490 मामले दर्ज कर कार्यवाही की गई।
जावरा विधानसभा क्षेत्र में 309 प्राथमिक व माध्यमिक सरकारी स्कूल हैं। इनमें 15864 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। 3 स्कूलों में बालक शौचालय तक नहीं है। जबकि 197 स्कूलों में बाउंड्रीवॉल और 137 में फर्नीचर सुविधा नहीं है। किसी भी स्कूल में कम्प्यूटर शिक्षण सुविधा भी नहीं है।ये जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विधानसभा सदन में एक प्रश्न के जवाब में दी।
पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि सुजापुर माताजी वाली पहाड़ी, मिंडाजी संगम स्थल और नंदावता धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्ययोजनाएं नए एसओआर दरों पर बनाई हैं। स्वीकृति को लेकर शासन स्तर पर प्रोजेक्ट विचाराधीन है।
सिविल अस्पताल के लिए नए भवन की अभी जरूरत नहीं विधायक
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधायक के एक प्रश्न के जवाब में बताया कि सिविल अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरीय महिला अस्पताल भवन, पुराने भवन में 20 बिस्तरीय अतिरिक्त वार्ड और नए भवन में 12 बिस्तरीय एचडीयू तथा 12 बिस्तरीय डेडिकेटेड पीडियाट्रिक यूनिट की स्थापना हो चुकी है। इसलिए वर्तमान में नए भवन के लिए कार्ययोजना नहीं है। यानी स्पष्ट कर दिया गया कि नया भवन नहीं मिलेगा। बता दें कि ढोढर, मांडवी, सुखेड़ा व बड़ायला माताजी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग भी सरकार ने खारिज कर दी। जबकि ढोढर में ये जरूरी है।
Post a Comment