Top News

जावरा के न्यू मैटरनिटी विंग में आज सुबह दस बजे से सर्वाइकल कैंसर का टीका 14 वर्ष की बालिकाओं को निःशुल्क लगेगा।Cervical cancer vaccine will be given free of cost to 14 year old girls in the New Maternity Wing of Jawara from 10 am today.

 नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार सिविल हॉस्पिटल जावरा के न्यू मैटरनिटी विंग में आज शनिवार सुबह दस बजे से सर्वाइकल कैंसर का टीका सिंगल डोज 14 वर्ष की बालिकाओं को निःशुल्क लगेगा, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान का नई दिल्ली में शुभारंभ करेंगे।


   उक्त जानकारी प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डा वर्षा कुरील के मार्गदर्शन में एवं सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी, सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालड़ीया के निर्देशन में विशेष एचपीवी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है , शुरुआती अभियान के पहले 90 दिनों में वे सभी बालिकाएं जिनकी आयु 14 वर्ष है वे सभी मुफ्त में टीका लगवा सकेगी,किशोरा अवस्था में टीका लगने से कैंसर का खतरा 85 प्रतिशत कम हो जाता है , मार्केट में इस टीके की कीमत लगभग चार हजार रुपए है एक शीशी में एक डोज 0.5 एम एल का है, तथा इंट्रा मस्कुलर लगेगा,आज सिविल हॉस्पिटल जावरा स्थित कोल्ड चेन सेंटर पर अनिल पटेल सुपरवाइजर ने 930 डोज एचपीवी वैक्सीन के प्राप्त किए,यह वैक्सीन एचपीवी ह्यूमन पैपी लोमा वायरस के टाइप 16 एवं 18 से बचाती हैं साथ ही टाईप 6 एवं 11 से भी सुरक्षा देती है, इस अभियान का नोडल बीईई बसन्तीलाल मईडा बीपीएम रघुनंदन पाटीदार को बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post