Top News

बोकराटा में मंडल स्तरीय निकाला पथ संचलन Divisional level procession taken out in Bokrata

दिपक मालवीया दबंग देश

 पाटी/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संघ शताब्दी वर्ष के उलक्ष्य में रविवार को पाटी खंड के बोकराटा मंडल में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन का जगह-जगह नगरवासियों,समाजसेवियों एवं महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन में सभी स्वंयसेवक संघ की गणवेश में शामिल हुवे एवं पाटी रोड़ माध्यमिक विद्यालय के सामने प्रांगण में एकत्रित हुए।



 यहां संघ के पदाधिकारियों ने स्वयंसेवक संघ को 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में में स्वयंसेवकों को विस्तार से बताया। इसके साथ ही संघ को मजबूत करने व गांव-गांव तक संगठन के विस्तार को लेकर प्रेरित किया।स्वयंसेवक एक साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। इसके अलावा छोटे स्वयंसेवक भी गणवेश में दंड लेकर चल रहे थे। स्वयंसेवकों को बताया गया कि भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में अनुशासन एवं समाज में अच्छे सामाजिक परिवर्तन के लिए स्वयंसेवक काम करता है। संघ समरसता के साथ बिना भेदभाव किए सबके कल्याण के बारे काम करता है।

यह संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने व आदर्शों को बढ़ावा देता है और हिंदू समुदाय को मजबूत करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार करता है। इसका ध्येय मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ सेवा भाव से कार्य करना है। 

प्रार्थना व भगवा ध्वज प्रणाम के बाद कदम-कदम मिलाकर घोष की धुन में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन पाटी रोड़ से प्रारंभ होकर, बस स्टैंड से होकर अस्पताल परिसर होते हुए पाटी रोड़ स्थित मैदान पर पथ संचलन का समापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post