Top News

शिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को बाबा भोलेनाथ को लगी हल्दी Turmeric applied to Baba Bholenath on Wednesday on the holy festival of Shivratri

 शिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को बाबा भोलेनाथ को लगी हल्दी

पूरे जोश के साथ शादी के रंग में रंगे श्रद्धालु

राकेश सिंह दबंग देश

बदनावर। बदनावर में बुधवार को शिवरात्रि पावन पर्व के उत्सव को लेकर श्री महांकाल महिला मंडल तथा श्री बैजनाथ महिला मंडल भक्त ने सामूहिक रूप से हल्दी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। 

महिला मंडल ने स्थानीय शिव मंदिरों पर भोलेनाथ को हल्दी लगाई। इस हल्दी उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती कालोनी से सामूहिक जुलूस के रूप में मंडल की महिलाएं निकली। जो पेटलावद रोड़ से होते हुए  सभामंच चौराहा से जवाहर मार्ग होकर पीपलेश्वर  महादेव मंदिर पर पहुंचा।

बदनावर। बदनावर में बुधवार को शिवरात्रि पावन पर्व के उत्सव को लेकर श्री महांकाल महिला मंडल तथा श्री बैजनाथ महिला मंडल भक्त ने सामूहिक रूप से हल्दी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।

 यहां पर भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाई गईं। साथ ही नगर के सभी शिव मंदिरों में महिलाओं के द्वारा भगवान को हल्दी लगाते हुए एक दूसरे को भी हल्दी लगाकर धार्मिक गीतों पर नृत्य करती हुई, बाबा बैजनाथ मंदिर पर पहुंची। 

यहां पर भी सभी महिलाओं ने बाबा बैजनाथ महादेव को हल्दी की रस्म को पूरा किया। हल्दी उत्सव कार्यक्रम में सभी मण्डल की महिलाओं ने पीली साड़ी पहनकर धार्मिक वेशभूषा में बैंड-बाजों की धुन पर (भोलेनाथ की शादी है,हम तो नाचेंगे) के साथ

 भोलेनाथ की वेशभूषा में संतोष सोनी तथा माता पार्वती के रूप में अनीता सोनी भी बैंड की धुन पर नाचते हुए,बैजनाथ मंदिर पहुंचे। आज गुरुवार को मेंहदी की रस्म का आयोजन पीपलेश्वर मंदिर पर किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post