बाबा श्याम सजे भोलेनाथ के रूप में ग्यारस पर उमड़ी भक्तों की भीड़
नवीन प्रजापति दबंग देश
मनावर / शहर के समीप कुराड़ाखाल स्थित श्री खाटू श्याम बैकुंठ धाम मंदिर में ग्यारस पर बड़े संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए जूटे। मनावर सहित आसपास दूरदराज के क्षेत्र से श्याम भक्त आए और मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन किएबाबा श्याम और बोल बम के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
मंदिर के पुजारी कपिल शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत इस बार ग्यारस पर बाबा श्याम का भोलेनाथ के रूप में आकर्षक श्रंगार किया गया। इस बार ग्यारस पर बाबा श्याम ने अपने भक्तों को भोलेनाथ के रूप में दर्शन दिए। प्रति ग्यारस को सैकड़ो की संख्या में श्याम भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। यदि किसी भक्त की कोई मन्नत रहती है तो वह यहां आकर मन्नत का नारियल बांधते हैं।जिनकी मन्नत या कार्य पूरे हो जाते हैं वह आकर नारियल खोलकर उसे यज्ञ के लिए समर्पित कर देते हैं। यदि सच्चे मन से बाबा को याद किया जाए और मन्नत मांगी जाए तो बड़ी संख्या में लोगों की मन्नत बाबा श्याम पूरी करते हैं।
0 Comments