Top News

भूत भावन भगवान शंकर के वैवाहिक कार्यक्रम के Bhoot Bhavan under the marriage program of Lord Shankar.

 भूत भावन भगवान शंकर के वैवाहिक कार्यक्रम के अंतर्गत

प्रथम दिवस किया गया माता पूजन एवं चाक  पूजन 

राकेश सिंह दबंग देश

बदनावर। बदनावर में शिवरात्रि के महोत्सव के चलते हुए पंचदिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को महिला मंडल द्वारा माता पूजन तथा चाक पूजन का आयोजन किया गया। जिसमे नगर की सेकडो महिलाए एक साथ धार्मिक वेश भूषा के साथ

बदनावर। बदनावर में शिवरात्रि के महोत्सव के चलते हुए पंचदिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को महिला मंडल द्वारा माता पूजन तथा चाक पूजन का आयोजन किया गया। जिसमे नगर की सेकडो महिलाए एक साथ धार्मिक वेश भूषा के साथ

 जुलूस के रूप में में निकली महाकाल मंडल के सदस्य भी माता पूजन में सम्मिलित हुए।  माता पूजन के लिए सभी महिला पिपलेश्वर मंदिर पर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में पीपलेश्वर मंदिर से निकलते सोमेश्वर चौराहा होते हुए शीतला माताजी के मंदिर पर पहुंचा।जहा महिला मंडल द्वारा माताजी की पूजा अर्चना की गई।

 बाद में भेरूउखलिया पर चाक पूजन भी किया गया। माता पूजन जुलूस पुनः शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर सभामंच चौराहा, मोदी चौराहा, जवाहर मार्ग होते हुए पुनः पिपलेश्वर मंदिर पर पहुंचा जहा समापन हुआ। 

जिसमे महिला मंडल एक साथ जुलूस के रूप में बैंड बाजे के साथ भक्ति एवं मांगलिक गीतो  के साथ नृत्य करती हुई चल रही थी।  इधर दोपहर बाद बैजनाथ महिला भक्त मडल ने बाबा बैजनाथ को हल्दी लगाकर मागलिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नगर की कई महिला उपस्थित थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post