Top News

जिला व पुलिस प्रशासन की टीम ने सर्विस सेंटर की आड़ में अवैध गैस गौदाम पर छापेमार कार्रवाई की।The team of district and police administration conducted a raid on the illegal gas warehouse operating under the guise of a service centre.

 

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।जिले के नामली में बुधवार रात जिला व पुलिस प्रशासन की टीम ने सर्विस सेंटर की आड़ में अवैध गैस गौदाम पर छापेमार कार्रवाई की। मौके से 31 एलपीजी गैस सिलेंडर मिले। इसके साथ ही गैस रिफलिंग का भी सामान मिला। इससे आशंका है ,कि यहां पर गैस रिफलिंग का भी काम होता था।


प्रशासन को ब्लेक में बिक्री की सूचना पर ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी व पुलिस बल ने शहजाद मंसूरी पिता बाबू खां निवासी के नामली के महू रोड स्थित सर्विस सेंटर पर दबिश दी।

सर्विस सेंटर से 31 घरेलू गैस सिलेंडर 14.02 किलोग्राम के जब्त किए। जिसमें 5 आईओसीएल, 21 बीपीसीएल, 4 एचपीसीएल, 1 रिलायंस का सिलेंडर शामिल है। 22 गैस से भरे हुए सिलेंडर थे। जबकि 9 खाली थे। मौके से आधा हार्स पावर गैस रिफिलिंग मोटर 1 नग, 20 फीट एवं 10 फीट का पाइप भी जप्त किया।

 जप्त गैस सिलेंडर, रिफलिंग मोटर एवं पाईप की बाजार भाव अनुसार अनुमानित कीमत करीब 95 हजार 980 रुपए है। जप्त सिलेंडर व अन्य सामग्री को एचपीसीएल ग्रामीण वितरक, नामली प्रबंधक अभिषेक व्यास पिता सुरेशचंद्र व्यास की सुर्पदगी में सुरक्षा की दृष्टि से सौंपा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post