मुख्यमंत्री 3 अक्टूबर को सिंगल क्लिक से करेंगे राहत राशि वितरण
दबंग देश सुनिल चन्द्रवंशी
जिले में मानसून काल 2025 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं, कीट व्याधि, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि एवं अन्य कारणों से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि का वितरण किया जाएगा।
यह कार्यक्रम आगामी 3 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, समस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री सीधे किसानों से संवाद कर उन्हें राहत राशि प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम से जिले के साथ साथ प्रदेशभर के लाखों किसान लाभान्वित होंगे।
राहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होगी। जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की उपस्थिति में यह वितरण कार्यक्रम संपन्न होगा।
प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसान को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े तथा समय पर उन्हें सहायता उपलब्ध हो सके।

Post a Comment