Top News

राहुल गांधी की सभा को ऐतिहासिक रुप देने का काम कार्यकर्ताओं का है- कुलदीप इंदौरा It is the work of the workers to give a historic shape to Rahul Gandhi's meeting - Kuldeep Indora

राहुल गांधी की सभा को ऐतिहासिक रुप देने का काम कार्यकर्ताओं का है- कुलदीप इंदौरा

कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

राकेश सिंह चौहान दबंग देश

गरीब के कच्चे मकान से पक्के मकान बनाने की योजना कांग्रेस ने ही बनायी थी- कुलदीप इंदौरा

जो स्थिति आज कांग्रेस की है वह कभी भाजपा की थी- विधायक शेखावत

बदनावर। 6 मार्च को कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा बदनावर पहुॅचेगी। न्याय यात्रा के दौरान गजानंद नगरी में आमसभा भी होगी। सभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को विधायक कार्यालय पर बैठक संपंन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एआयसीसी सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा थे। 

बदनावर। 6 मार्च को कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा बदनावर पहुॅचेगी। न्याय यात्रा के दौरान गजानंद नगरी में आमसभा भी होगी। सभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को विधायक कार्यालय पर बैठक संपंन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एआयसीसी सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा थे।

विशेष 1अतिथि पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल, विधायक प्रताप गेवाल, पूर्व विधायक पांचीलाल मेडा, जिलाध्यक्ष कमलकिषोर पाटीदार, हरिनारायणसिंह पंवार, मनोज गौतम, देवास जिलाध्यक्ष मनोज राजानी, रमेशचंद्र देव, कोकसिंह पंवार

जिपं सदस्य अशोक डावर, सुनिल सांखला, धनश्यामसिंह डोडिया, बद्रीलाल पाटीटार, निरंजनसिंह पंवार, देवेन्द्र पाटीदार धरमपुरी, कैलाश झाखड मनावर, महिला कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष मैना मारु, विनोद इंदुलकर, सुभांगना राजे थे। बैठक की अध्यक्षता विधायक भंवरसिंह शेखावत ने की।

संगठन सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को सभा को ऐतिहासिक रुप देने का काम कार्यकर्ताओं का है।  गरीब के कच्चे मकान से पक्के मकान बनाने की योजना कांग्रेस ने ही बनायी थी। 

राहुलजी देश की जनता को न्याय दिलाने हेतु गरीब के घर में सो रहे है। गरीब के साथ खाना खाते है। लोगों की पीडा समझ कर समाधान करते है। राहुलजी न्याय यात्रा को लेकर बदनावर पहुॅच रहे है। उनका स्वागत एतिहासिक भीड के साथ होना चाहिए।

विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि समय बदलता है। जो स्थिति आज कांग्रेस की है वह कभी भाजपा की थी। हम सब मिल कर देश को बचाने की दिशा में आगे बढेगे। हमारा देश व संविधान बचा रहे यही न्याय यात्रा का उदेश्य है। राहुलजी भी उसी दिशा में कार्य कर रहे है। राहुलजी की सभा का लाभ कॉन्ग्रेस  को लोकसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा। राहुलजी के स्वागत का अवसर हमे मिला है।

बैठक को पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, विधायकद्वय सुरेन्द्रसिंह बघेल, प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक पांचीलाल मेडा, मनोज गौतम सहीत कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। स्वागत उदबोधन जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने दिया। बैठक में परितोश सिंह राठौर, दिलीप निनामा, संजय भुरिया, अमित जैन, मनीश बोकडिया, 

अभिशेकसिंह राठौर, अतुल बाफना, जिम्मी बना, देवपालसिंह जादव, राजेष राठौड, एसआर गोयल, दीपेन्द्रंिसंह राठौर, जगदीश बना, अश्विन पाटीदार, पवन जैन, निर्भयसिंह, देवा अरड, अजित गणावा, मनोहर मकवाना, अशोक भुरिया सहीत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद थे। संचालन महेश पाटीदार ने किया। आभार बुथ प्रभारी मुकेश होती ने माना। कुलदीप इंदौरा व अन्य नेताओ ने आमसभा स्थल का मुआयना किया । जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post