श्री 1008 पुष्पदंत भगवान का निर्वाण लाडूं चढ़ा। Shri 1008 Pushpdant offered Lord's Nirvana Ladun.
इंदौर/ दिगम्बर जैन मंदिर क्लर्क कालोनी में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन 9 तीर्थंकर 1008 श्री पुष्पदंत भगवान का निर्वाण लाढूं चड़ा।
सुबह 6 बजे भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई तत पश्चात देव शास्त्र गुरु की पुजन सोलह कारण भावना की पुजन पंचमेरु एवं दसलक्षण धर्म की पुजन के बाद 1008 श्री पुष्पदंत भगवान की पूजा करके निर्वाण कांड पाठ करने के बाद निर्वाण लाडूं चड़ाया गया। पुष्पदंत भगवान का निर्वाण सम्मेद शीखर के सूप्रभ कूट से हुआ था। भगवान का जन्म मगसिर नाम की नगरी में हुआ था। इनकी 100 धनुष की काया थी इनके पिता का नाम सुग्रीव एवं माता का नाम रमा देवी था।
आज उत्तम सत्य धर्म का दिन है उत्तम सत्य धर्म कहता है दिखावे का जिवन बहुत जी लिया, अब यथार्थ का जीवन जीयें। ।अभी हम आकाश में जीते हैं, कल्पनाओं में उड़ते हैं, इसलिए सत्य के दर्शन से वंचित रह जाते हैं। अभी हम प्रथ्वी पर रहते हैं और आकाश की बातें करते हैं, यह बात पं पंकज शास्त्री जी ने अपने उद्बोधन में कहीं इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद गोधा प्रवीण जैन नवीन गोधा मनीष जैन दिलीप बज चंदा बड़जात्या सपना जैन एस सोगानी नरेन्द्र गोधा संजय जैन पिन्टू अजमेरा अरूण जैन सिद्धार्थ गंगवाल गोलू जैन शम्भू पाटोदी के साथ सभी समाज जन एकत्रित हुए।
0 Comments