नगर में भाद्रपद खत्म होने के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआAfter the end of Bhadrapada, Holika Dahan took place in the auspicious time in the city

नगर में भाद्रपद खत्म होने के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ

हुसैन टेकरी शरीफ परिसर में होलिका दहन वाली रात लोबान हुआ।

नाहरू मोहम्मद दबंग देश 

जावरा।नगर में गुरुवार रात 11.25 बजे भाद्रपद खत्म होने के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ। विभित्र स्थानों पर समितियों ने पर्यावरण सुरक्षा और पेड़ों की कटाई रोकने का संदेश देने के लिए कंडो की होली जलाई। हर तरफ फाग गीतों का दौर चला।

वहीं विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ परिसर में हर साल की तरह इस वर्ष भी होलिका दहन वाली रात लोबान हुआ। जिसमें विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में लोग यहां लोबान लेने पहुंचे। खंदक स्थल के पास चार सेक्टर बनाए। इनमें बैरिकेड्स लगाकर लाइनें बनाई और उनमें पंक्तिबद्ध खड़े रहकर लोगों को लोबान बांटा।इस अवसर पर बड़ा रोजा खुला रहा, जहां अकीदतमंदों ने माथा टेका। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई। प्रशासन मुस्तैद रहा। हुसैन टेकरी कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। दिन में भी इन्हीं चार सेक्टर में सुबह 9 व दोपहर 3.30 बजे लोबान हुआ। 14 मार्च को भी दिन का लोबान यहीं पर हुआ।

नगर में पंलिटेक्निक चौराहे पर प्रहलाद के साथ होलिका की आकर्षक प्रतिमा रखी गई। इसका दहन रात 12.45 बजे हुआ। बड़ी संख्या में लोग होलिका दहन देखने पहुंचे। शहर में इस बार लग भग सत्तर जगह होलिका दहन हुआ। पंलिटेक्निक चौराहे पर श्री बिष्ट बालाजी मित्र द्वारा आयोजित होलिका दहन आकर्षण का केंद्र रहा। होलिका दहन के दूसरे दिन शुक्रवार को धुलेंडी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नया मालीपुरा रपट रोड से रंगारंग गैर निकाली गई। रंगोत्सव को लेकर दिनभर बाजर में चहल पहल देखी गई। विभिता संगठनों द्वारा जगह-जगह होती मिलन सम्मरोह आयोजित किया गया। युवा रंग-गुलाल से होली खेलते नजर आए। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से व्यवस्था में जुटा रहा।

Post a Comment

0 Comments