विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कर्मचारी संगठन द्वारा किया गया स्वागत Block Education Officer was welcomed by the employee organization

विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कर्मचारी संगठन द्वारा किया गया स्वागत 

राकेश सिंह दबंग देश 

बदनावर। कर्मचारी संगठन द्वारा नवागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी सेकडिया डावर का स्वागत विकासखंड कार्यालय पहुंचकर किया। इस दौरान मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रजापालसिंह चौहान, सचिव सूर्यभान सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष अभिषेक गौर, संगठन मंत्री कपिल परसाई, समग्र शिक्षक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष मुकेश पुरोहित, मध्य प्रदेश अध्यापक शिक्षक महासंघ जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सोलंकी, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील सचिव राधेश जोशी, जन शिक्षक नवीन शर्मा, मिड मालवा इंस्टिट्यूट संचालक नवीन चौहान, प्रदीप धाकड़, जगदीश चौधरी, दरियावसिंह भिड़े, थानसिंह टैगोर, जगदीशचंद्र पवार आदि शिक्षक गण उपस्थित थे। इस दौरान शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने, कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी ने भी अपने-अपने विचार रखे एवं शिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से श्री डावर को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन राधेश जोशी एवं आभार प्रजापालसिंह चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments