Top News

माधवनगर अस्पताल में भी बच्चों के लिए 60 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। Instructed to arrange 60 oxygen beds for the children in Madhavnagar Hospital.

 कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी मे जुटा प्रशासन, कलेक्टर ने चरक भवन में बच्चों के लिए 15 आईसीयू , 60 जनरल ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

माधवनगर अस्पताल में भी बच्चों के लिए 60 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

माधव नगर में भी 30 व चरक में 30 ऑक्सीजन बेड वयस्क कोरोना पेशेंट के लिए बढ़ाये जाएंगे।

दबंग देश संवाददाता उज्जैन।

कलेक्टर आशीष सिंह ने आज चरक हॉस्पिटल का दौरा करने के साथ ही अस्पताल के प्रथम तल एवं छठी मंजिल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी लहर में विशेषज्ञों द्वारा यह आशंका व्यक्त की गई है कि तीसरी लहर में बच्चे अधिक संक्रमित होंगे। इस कारण से अभी से तैयारी करके चरक अस्पताल के प्रथम तल पर बच्चों के लिए 15 आईसीयू बेड, 60 ऑक्सीजन बैठ स्थापित करने के लिए स्थल निरीक्षण किया व आवश्यक संसाधन जुटाने व निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 नगर के माधवनगर अस्पताल में भी बच्चों के लिए 60 ऑक्सीजन बेड स्थापित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा चरक की छठी मंजिल पर खाली पड़ी जगह पर सामान्य कोरोना मरीजों के लिए 30 व माधवनगर अस्पताल में भी 30 ऑक्सीजन बेड की बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅक्टरों से चर्चा कर कोविड-19 शिशु स्पेशल वार्ड से आने जाने की व्यवस्था एवं सेपरेशन का ध्यान रखते हुए वार्ड तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महावीर खंडेलवाल ,सिविल सर्जन डॉ. पी. एन. वर्मा , चरक हॉस्पिटल के कोरोना नोडल डॉ. नीलेश कुमार चन्देल ,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यू.पी.एस. मालवीय ,डॉ. अंबुज अग्रवाल गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. संगीता पलसानिया , डॉ रौनक एलची सहित अन्य चिकित्सक मौजुद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post