Top News

मुनिभगवंतों की पावन निश्रा में प्रभु आदिनाथ जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव सम्पन्नLord Adinath's birth and initiation festival concluded under the holy guidance of sages.

 

बदनावर में चतुर्विध संघ के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया महोत्सव


बदनावर/

प्रथम तीर्थंकर प्रभु आदिनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव बदनावर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर चतुर्विध संघ की उपस्थिति में नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्तों ने बड़े उत्साह से धर्मलाभ प्राप्त किया


विशेष हर्ष की बात रही कि सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय युगप्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्यरत्नों की पावन निश्रा में यह महोत्सव आयोजित हुआ। 

कार्यक्रम मे द्विशतावधानी परमरस मुनिराज प्रत्यक्षरत्न विजय जी म.सा.मुनिराज पवित्ररत्न विजयजी म.सा.तथा साध्वीजी श्री ब्राह्मी श्रीजी म.सा. साध्वीजी श्री शाश्वतप्रिया श्रीजी म.सा.की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।

महोत्सव के अंतर्गत शक्रोत्सव अभिषेक, शाही अष्टप्रकारी पूजा, दादा आदिनाथ का भव्य जुलूस, परमरस प्रवचन तथा स्वामी वात्सल्य जैसे विविध धार्मिक आयोजन श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुए। जुलूस के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा।

अंत में श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ बदनावर द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जिनशासन की शोभा बढ़ाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post